मनोरंजन

27 दिसम्बर को टीवी पर दिखाई जाएगी ‘निर्भया’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री

daughter-of-mother-india-documentary-56725e3f659c7_lभारतीय मनोरंजन नेटवर्क वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ‘निर्भया’ के साथ 16 दिसम्बर, 2012 को हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद की परिस्थितियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘डॉटर ऑफ मदर इंडिया’ का प्रसारण करेगा।इस डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसे 27 दिसम्बर को प्रसारित किया जाना है। दक्षिणी दिल्ली में 16 दिसम्बर, 2012 को चलती बस में छह लोगों ने बर्बर रूप से 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। पीडि़ता की 29 दिसम्बर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई।

इस दुर्घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया और लोगों ने इस तरह के अपराधों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई।

यह राष्ट्र की वह आवाज थी, जिसे निर्देशक विभा बक्शी ने अपने 45 मिनट के डॉक्यूमेंट्री में दर्शाया है

वायकॉम 18 के ग्रुप सीईओ, सुधांशु वत्स ने कहा, ”टेलीविजन देशभर के लोगों तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसलिए इस डॉक्यूमेंट्री को टीवी पर दिखाने का विचार आया। वत्स ने बताया, ”अगर आप ‘डॉटर ऑफ मदर इंडिया’ देखें, तो आपको पता चलेगा कि यह निर्भया पर विचारों को उजागर करता है।

एक मीडिया कंपनी होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस संदेश को जनता तक पहुंचाएं। वत्स ने कहा कि वायकॉम 18 इससे पहले भी महिलाओं और महिला सशक्तिकरण पर आधारित मुद्दों पर बनी फिल्मों को दर्शाता रहा है।डॉक्यूमेंट्री की निर्देशक बक्शी ने कहा, ”किसी डॉक्यूमेंट्री को लेना और उसे टेलीविजन पर दिखाने का फैसला करना काफी बड़ा कदम है।

 

Related Articles

Back to top button