ज्ञान भंडार

28 जनवरी का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष-
प्रेम जीवन के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

वृष-
दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

मिथुन-
जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अनुकूल है।

कर्क-
प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, लेकिन फिर भी जीवन साथी अपनी तरफ से आप को प्रसन्न रखने की कोशिश करेगा।

सिंह-
दांपत्य जीवन में खुशियों भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सामान्य नतीजे मिलेंगे। आप का प्रिय कुछ अच्छी बातें करेगा और कोई काम की सलाह भी दे सकता है।

कन्या-
प्रेम जीवन में कुछ समस्या रह सकती है। परिवार वालों का दबाव इसके पीछे कारण बन सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपका मन अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होगा।

तुला-
आपके लिए दिन प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी अनुकूल रहेगा। अपने प्रिय के साथ हर लम्हे को खूब जी भर कर जियेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक-
प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती है।

धनु-
प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी बेहतर रहेगा।

मकर-
दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू लेगी।

कुंभ-
दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है।

मीन-
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा लेकिन संतान को कोई समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button