अजब-गजबअद्धयात्मफीचर्ड

30 मार्च 2018 : आज का राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में 12 राशियों का विशेष महत्व होता है, जो नित नए बदलाव लाते रहते हैं, इसी के तहत आज की राशियां क्या कहती हैं निम्न हैं-

मेष : जातक परिवार पर आप ध्यान देंगे और उनको सुख सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय सतर्क रहने का है। किसी भी सूरत में विवादास्पद स्थिति से बचना ही आपके संबंधों के लिए बेहतर होगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको कुछ बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। आपकी आय में इज़ाफा होगा। इनकम के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। बिज़नेस में अचानक लाभ व हानि संभव रहेगी। शुभ रंग पीला।
वृषभ : परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। अगर किसी से प्यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग गुलाबी।
मिथुन : पारिवारिक मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है। गुस्से और आवेश में आकर फैसले न लें। प्रेमी-प्रेमिका से संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ लोगों के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर भी शुरू हो सकते हैं। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। पुराने रोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा व विदेशी शिक्षा के लिए कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स को कागजात संबंधी परेशानी हो सकती है। मशीनों की सहायता से बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा मशीनों के मेंटेनेंस में लगेगा। कोई दोस्त या रिश्तेदार आपके नाम से प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकता है। शुभ रंग हरा।
कर्क : पारिवारिक सदस्यों के साथ घूमने-फिरने में आपका ज्यादातर समय व्यतीत होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत हो रहा है। जीवनसाथी के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। उनसे कोई महँगी भेंट की उम्मीद भी आप रख सकते हैं। आज गैस और बदहजमी जैसी उदर संबंधी समस्याएं हो सकती है। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को विशेष उपलब्धि मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि आपके लिए लाभदायक रहेगी। बिज़नेस की दृष्टि से आपकी उन्नति के शिखर पर पहुँचने के आसार हैं। किसी नए व्यापार को शुरु करने के लिए यह अवधि श्रेष्ठ रहेगी। काम-धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा संभव है। शुभ रंग आसमानी।
सिंह : पारिवारिक लोगों में आपको सद्भावना व प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार के साथ आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। काम की अधिकता होने की वजह से प्रेमी के साथ प्रत्यक्ष मुलाक़ात होना मुश्किल लग रहा है। सेहत को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। शारीरिक थकान से बचने के लिए काम के साथ आराम करना भी आपके लिए ज़रुरी होगा।व्यापार करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह समय प्रगतिकारक रहेगा। बिज़नेस करने वालों के लिए यह अवधि विशेष धनदायी हो सकती है। शुभ रंग लाल।
कन्या : आप स्वयं किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं या किसी धार्मिक संस्थान से जुड़ सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य इस दौरान फिर से गति पकड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिहाज से यह समय सर्वश्रेष्ठ रह सकता है। जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में आपार सफलताएं मिलने से आपकी ख़ुशियाँ दोगुनी होने के चांस हैं। नेत्र मुख पैर आदि से जुड़े रोग बढ़ सकते हैं। नौकरी में आपको बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। शुभ रंग नीला।

तुला : मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आपको मशक़्क़त करनी पड़ेगी। पैतृक संपति से जुड़ा कोई विवाद आपकी चिंताएं बढ़ा सकता है। आपकी मित्र मंडली में बढ़ोत्तरी होने के स्पष्ट संकेत हैं। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय ठीक-ठाक नज़र आ रहा है। आपके रिश्तों में ख़ुशियाँ बढ़ने के आसार हैं। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा। सेहत के मामले में बिलकुल लापरवाह न रहे वरना आलस्य के साथ मोटापे में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मुद्दों के लिए अवधि श्रेष्ठ साबित हो सकती है। पैसे की कमी आपको महसूस नहीं होगी। बिज़नेस में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। लाभ कमाने के लिए आप जो प्रयास करेंगे वे सफल रहेंगे। शुभ रंग
बैंगनी।
वृश्चिक : दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। किसी बड़े काम की योजना मन में नहीं है तो दिन का कुछ समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीत सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी भी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। किसी को उधार पैसा देने से आपके आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। शुभ रंग काला।
धनु : नए लोगों से भी दोस्ती हो सकती है। नाश्ता कर के या कुछ भी खाकर घर से निकलेंगे तो काम पूरे होंगे। घर से कुछ न कुछ खा कर ही निकलें। माता की नाज़ुक तबियत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आपको बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए वरना पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। कुछ लोग काम-धंधे के चलते विदेश गमन कर सकते हैं। शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है। कारोबार में भी इज़ाफा होगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। शुभ रंग पीला।
मकर : परिवार में किसी ख़ास व्यक्ति के साथ आपका मनमुटाव संभव है। इसलिए बेहतर होगा कि इस अवधि में आप अपनी वाणी का संयम से प्रयोग करें। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रह सकता है। सेहत के लिए यह माह थोड़ा सावधान रहने वाला होगा। अगर आप वाहनादि चलाते हैं तो इस अवधि में गाड़ी थोड़ी धीमी गति से चलाएं। नौकरी में ट्रांसफर या परिवर्तन संभव होगा। कुछ लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों के साथ-साथ अचानक ही कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभ रंग नारंगी।
कुंभ : परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे।
दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे। आप अपने अन्दर एक विरक्ति का भाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। शुभ रंग लाल।
मीन : लापरवाही के कारण अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। महंगी चीजें गुम होने या उनका नुकसान होने का योग बन रहा है। सावधान रहें। कुछ महंगी चीजें भी आप खरीद सकते हैं। तनाव और थकान हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में कुछ मामले उलझ भी सकते हैं और आप उनको सुलझाने में बिजी रहेंगे। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। शुभ रंग सफेद।

Related Articles

Back to top button