अद्धयात्म

31 दिसम्बर का राशिफल: हनुमान जी आज किस पर बरसायेंगे अपनी कृपा, जानिये…

आज का राशिफल

मेष — राजनीतिक व्यक्तियों से सम्पर्क मजबूत होगा। आपके भीतर नई शक्ति और ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। किसी लाभकारी आर्थिक योजना में निवेश कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ — जॉब और बिजनेस दोनों में ही लाभ मिलेगा। बॉस से आपको सराहना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढेगा। पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन — मानसिक रूप से दुविधा में रहने वाले हैं। सत्ता प्रतिष्ठान से मतभेद हो सकते हैं। शरीर में आलस्य की मात्रा रहेगी। यात्रा का विचार बनेगा लेकिन उस पर गहन चिन्तन करेंगे। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें।

कर्क — परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता देंगे। मन में विचारों का उफान रहेगा। किसी व्यक्ति से जोरदार झगड़ा हो सकता है। धन के लेन-देन में नुकसान की आशंका है। अपनी गुप्त बातों को किसी से साझा न करें।

सिंह — कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। आपको पुराने किसी काम की वजह से सम्मान मिल सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मन बनेगा। व्यापार का विस्तार करने का मन बनायेंगे। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

कन्या — घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। जॉब में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को अच्छा पद ऑफर हो सकता है। बीमारी में लाभ होने के योग बन रहे हैं। आलोचना पर ध्यान मत दें।

तुला — मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। घर में कोई माँगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। प्रेमीजन के साथ वाद-विवाद टालने का प्रयास करें। सन्तान सुख में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक — आज क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। अप्रत्याशित नुकसान हो सकता है। ऑफिस में आप पर जिम्मेदारियाँ लादी जा सकती है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साहसिक फैसले लेने के लिये दिन अनुकूल नहीं है।

धनु — विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ होगा। इण्टरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपको सम्मान मिल सकता है। शुभचिन्तकों की सलाह पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मकर — पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। परिवार में माहौल थोडा उदासीन रहेगा। दुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों में नियन्त्रण रखें।

कुम्भ — दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मन में सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। मनोवांछित कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलने के आसार है।

मीन — मन में असन्तोष व्याप्त रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण मामले लम्बित हो सकते हैं। अपेक्षानुरूप सफलता न मिलने से हताशा रहेगी। बिना प्लानिंग के काम करने की प्रवृत्ति से बचें। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button