अद्धयात्मफीचर्ड

31 मार्च का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मन की कोई दुविधा आज दूर होगी। कोई रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। उत्साह और उमंग से भरपूर रहेंगे। संचार माध्यमों का बखूबी प्रयोग कर पायेंगे। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ — परिवार में कलह का माहौल रहेगा। गुस्से पर नियन्त्रण रखना उचित होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मिथुन — घर के कार्यों में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। गूढ़ विषयों में रुचि जागृत होगी। जिन्दगी की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कर्क — लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। प्रेमीजन को लेकर चिन्तित रहेंगे। कारोबार में मंदी की आशंका रहेगी। आलस्य से बचने का प्रयास करें। विवादों से दूर रहें। सोच-समझकर धन खर्च करना उचित होगा।

सिंह — समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। सेवा भावना का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। तनावमुक्त जीवनशैली के कारण मन सन्तुष्ट रहेगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेगा।

कन्या — शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिये दिन खुशखबरी भरा हो सकता है। अपनी रचनात्मकता का अच्छा प्रयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की इज्जत बढ़ेगी। करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।

तुला — किसी बुद्धिमान व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। मजबूती के साथ स्थितियों को सम्भालेंगे। घर में कुछ नया कार्य करने की योजना बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म के प्रति झुकाव कम हो सकता है। यात्रा करने से बचें।

वृश्चिक — शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। अपनी बातों को लेकर के निश्चित नहीं होंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। घर के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

धनु — मन प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेगा। घर में आपका दबदबा रहेगा। ससुराल से जुड़ी किसी समस्या पर चिन्ता हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर के विचार बदलेंगे। जॉब में चैलेंजिंग काम मिल सकता है।

मकर — नौकरी की समस्या का समाधान होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी होंगे। मन में अज्ञात भय रहेगा। जोखिम उठाने की कोशिश करेंगे। सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना मजबूत होगी।

कुम्भ — लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। ठंडा पानी पीने से बचें। योग और मेडिटेशन में समय बितायें।

मीन — अपनी क्षमताओं का पूरा प्रयोग नहीं कर पायेंगे। मन थोड़ा खिन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। अपने मन को कठोर न रखें। सर्दी-खांसी को लेकर सतर्क रहना उचित होगा। लेन-देन को लेकर थोड़ा गम्भीर रहें।

 

Related Articles

Back to top button