अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

312 विदेशी सिखों को केंद्र सरकार ने ब्‍लैक-लिस्ट से हटाया

नई दिल्ली : विदेशी सिखों के मामले में एक बड़ी घोषणा करते हुए केंद्र सरकार ने 312 सिखों को ब्‍लैक लिस्‍ट से हटा दिया है। इन सभी को देश विरोधी गतिविधियों के कारण ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे 312 विदेशी सिखों के नाम काली सूची से हटा दिए गए हैं। अब इस सूची में सिर्फ दो नाम बचे हैं। यह फैसला विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से काली सूची में दर्ज विदेशी सिख नागरिकों के नामों की समीक्षा के बाद लिया गया। एक अधिकारी ने बताया, कि भारत सरकार ने काली सूची में सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 314 विदेशी नागरिकों के नामों की समीक्षा की और अब इस सूची में सिर्फ दो नाम हैं।’ इस काली सूची से जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वह अब भारत में अपने परिवारों से मिलने आ सकते हैं और अपनी जमीन से दोबारा जुड़ सकते हैं।

1980 में देश में रहने वाले सिख समुदाय के कुछ लोग और विदेशों में रहने वाले कुछ सिख देश विरोधी गतिविधियों में लिप्‍त पाए गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए इसी दौरान कुछ सिखों ने देश से जाकर विदेशों में शरण ले ली थी। इसके बाद उन्‍होंने वहां की नागरिकता भी ले ली थी। ये सभी 2016 तक ब्‍लैक लिस्‍ट में शामिल रहे। इन सभी को भारत यात्रा की अनुमति नहीं थी।

Related Articles

Back to top button