झारखण्डराज्य

मुहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल, पुलिसकर्मी समेत 32 घायल

रांची : मुहर्रम जुलूस के दौरान बुधवार को हजारीबाग के बड़कागांव, धनबाद (Dhanbad), झरिया (Jharia) और गिरिडीह (Giridih) में झड़प और पत्थरबाजी में करीब ढाई दर्जन से अधिक लोग (करीब 32 लोग) घायल हो गए। कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। प्रभावित जगहों पर अफसर कैंप कर रहे हैं।

हजारीबाग के बड़कागांव नयाटांड़ गांव में जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाए जाने पर झड़प हुई। इस दौरान पथराव में बड़कागांव के उप प्रमुख वचनदेव कुमार के वाहन का शीशा टूट गया। पथराव में दारोगा और एक पुलिस जवान समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव में स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद है। समाचार लिखे जाने तक हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी समेत कई अफसर कैंप कर रहे हैं।

उधर, धनबाद के पांडरपाला में बुधवार की रात जुलूस मार्ग को लेकर हुए विवाद के बाद पत्थरबाजी हो गई। इसमें दो पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बीच-बचाव में पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। धनबाद एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के अनुसार स्थित पूरी तरह नियंत्रण में है।

झरिया थाना मोड़ पर मुहर्रम जुलूस के दौरान करतब दिखाने को लेकर तीन अखाड़ा दल आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी, तलवार व पत्थरों से हमला किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। उधर, गिरिडीह के शिव मोहल्ले और बगोदर के बालक गांव मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव के बाद भगदड़ मच गई। पथराव में महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

मुहर्रम पर बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान बुधवार को दुमका के दुधानी चौक पर फलस्तीन का झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जांच में मामला सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के मामले में पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी कुछ नहीं कह रहे हैं। पुलिस अधिक्षक दुमका का भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आया है। इधर इस मामले में लेकर भाजपा के कई नेता अपने एक्स सोसल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के चकमंजो गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक हैदर अली की मौत करंट लगने से हो गई। हैदर फेरारी (पताका) लेकर चल रहा था जो कच्चे बांस का था। बिजली के तार के संपर्क में आते ही उसके शरीर में करंट लग गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया।

Related Articles

Back to top button