![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/04/Untitled-1-copy-6.png)
मेष : चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि भी आशंका है। पहले की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
वृष : घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। किसी मामले की चिंता बनी रहेगी।
मिथुन : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व जुएं से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही हो सकता है। किसी भी प्रकार से धनहानि की आशंका है।
कर्क : चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्य में विलंब
हो सकता है। आय बनी रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।
सिंह : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। नया कार्य मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या : नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लंबी व सुखद हो सकती है। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद न करें। कोई बड़ा कार्य हो सकता है।
तुला : लाभ में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के रुके कार्यों में गति आएगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यय होगा। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। कुसंगति से बचें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। विवेक का प्रयोग करें।
वृश्चिक : काम में विलंब होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी पुरानी व्याधि के उठने की आशंका है।
धनु : थकान व कमजोरी महसूस करेंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। चिड़चिड़ापन रह सकता है।
मकर : पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना है। कारोबार मुनाफे में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या की आशंका है। सावधानी रखें। शरीर कष्ट संभव है। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।
कुंभ : वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। जल्दबाजी से समस्या बढ़ सकती है।
मीन : पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी प्रकार की बहस में हिस्सा न लें। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।