टॉप न्यूज़फीचर्ड

38 करोड़ रुपए का चंदा जुटाकर दूसरे नंबर पर रही आप

aapcollection_24_05_2016एजेंसी/नई दिल्‍ली। साल 2014 से 2015 के बीच कई राजनीतिक दलों ने अपने कुल फंड का 63 फीसद नगद कलेक्‍शन यानी करीब 2100 करोड़ रुपए की पूंजी जमा की है। वहीं पिछले तीन लोकसभा चुनावों के दौरान 44 फीसद फंड कलेक्‍शन राजनीतिक दलों ने किया।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स की ओर से विश्‍लेषण किए गए डाटा के अनुसार, राजनीतिक दलों ने 2107 करोड़ रुपए 71 राजय विधानसभा चुनावों के दौरान जमा किए। साल 2004, 2009 और 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान सर्वाधिक चेक से भुगतान 55 फीसद हासिल किया गया।

यानी चेक से राजनीतिक दलों ने 1300 करोड़ रुपए का फंड जुटाया। वहीं नगद में पार्टियों ने 1039 करोड़ रुपए का फंड जुटाया। राज्‍य चुनावों के दौरान साल 2004 से 2015 के बीच चेक के जरिये फंड का कलेक्‍शन 1244.86 करोड़ रुपए रहा।

समाजवादी पार्टी फंड जुटाने और उसे राज्‍य विधानसभा चुनावों के दौरान खर्च करने के मामले में सबसे आगे रही। सपा ने 186.8 करोड़ रुपए जमा किए और 96.54 करोड़ रुपए खर्च किए। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही।

इसने दो विधानसभा चुनाव अभी तक लड़े हैं। पार्टी ने 38.54 करोड़ रुपए का फंड जमा किया और 22.66 करोड़ रुपए चुनावों में खर्च किए। सर्वे में बताया गया है कि सपा, आप, एआईएडीएमके, बीजेडी और एसएडी ने मिलकर 267.14 करोड़ रुपए का फंड जुटाया।

यह राशि साल 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक दलों द्वारा घोषित की गई कुल राशि का 62 फीसद है। इस सूची में भी सपा सबसे आगे रही, जिसने 118 करोड़ रुपए का चंदा हासिल किया और 90.09 करोड़ रुपए खर्च क‍िए।

सिर्फ एक ही लोकसभा चुनाव लड़ने के बावजूद आप इस सूची में दूसरे स्‍थान पर रही। उसने 51.38 करोड़ रुपए का फंड पाने की घोषणा की। एआईएडीएमके ने 37.66 करोड़ रुपए के साथ तीसरा स्‍थान हासिल किया।

 
 

 

Related Articles

Back to top button