मध्य प्रदेशराज्य

वानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 वनकर्मी सम्मानित

भोपाल : प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता ने वन विश्राम गृह परिसर भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। गुप्ता ने अधिकारी तथा कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने वन कर्मियों से वन तथा वन्य-प्राणियों के संरक्षण में पूरी तत्परता से कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम में वानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 वन कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। वन्य-प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स में पदस्थ वन क्षेत्रपाल जितेन्द्र बंसल, वनपाल मुकेश कुमार पटेल, वन रक्षक कैलाश चरार तथा दिलीप सिंह पटेलिया को पुरस्कृत किया गया।

सामाजिक वानिकी वन वृत्तों में पदस्थ उप वन क्षेत्रपाल मुकेश जोशी, वनपाल सर्वरमानिवास तिवारी, गुलाब चन्द्र वंशकार, पंकज पाण्डेय, महेश कुमार उईके, के.के. पवार और वनरक्षक सर्वविमल शर्मा, राहुल पाठक, दिलीप डेमार, उदयमान नीखरे, ऋषि कुमार पंथ, दीपक मेश्राम, गौरव राजपूत तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रजीत वर्मा को पुरस्कृत किया गया।

भोपाल वन वृत्त से सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया, वन क्षेत्रपाल श्रीमती रितु तिवारी, राजेश चौहान, कार्तिकेय शुक्ला, नरेंद्र चौहान, सुनील वर्मा, यशपाल मेहरा, वनपाल रमाकांत शर्मा, राजेश नामदेव, परिक्षेत्र सहायक राजाराम नेगी, वन रक्षक शिवकुमार पटेल, मुकुन्द तिवारी, रामकृष्ण भारतीय, नदीम हुसैन, अंबिका प्रसाद, मनीष कुमार गौड़, रमेश अहिरवार तथा जावेद अहमद कुरैशी, वाहन चालक धर्मेन्द्र राजपूत तथा स्थायी कर्मी रामफूल मारण को सम्मानित किया गया।

प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम ए.के. पाटिल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-प्राणी जे.एस. चौहान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) चितरन्जन त्यागी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (केम्पा) सुनील अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) अतुल कुमार जैन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) अतुल श्रीवास्तव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) आर.के. यादव, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.एस. धाकड़, एच यू खान तथा आलोक दास सहित वरिष्ठ वन अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button