![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/08/corruption.jpg)
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों, आठ भारतीय विदेश सेवा अधिकारियों और सात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों पर पिछले तीन सालों में भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के आरोप लगे हैं। अधिकारियों की सेवा पर प्रतिबंध लगाने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। संसद ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित रूप में ये आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्तता एक गंभीर कदाचार है और भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के तहत इसके लिए दोषी को नौकरी से निकाला जा सकता है।