अन्तर्राष्ट्रीय

जर्मनी के अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

बर्लिनः उत्तरी जर्मनी के उएलज़ेन में गुरुवार शाम एक अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आग लगने का कारण अज्ञात है। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति की दूसरे अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि जिस अस्पताल में आग लगी, वहां सभी चार लोग मरीज थे। इस घटना में 20 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सामाजिक मामलों, श्रम, स्वास्थ्य एवं समानता के लिए लोअर सैक्सोनी मंत्रालय के राज्य सचिव क्रिस्टीन आर्बोगैस्ट ने कहा, ‘यह एक दुखद और चौंकाने वाली घटना है।’ अस्पताल के मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ‘अब सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

स्थानीय पुलिस ने कहा कि त्वरित कारर्वाई की वजह से आग को फैलने से रोका जा सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से कुल दस लाख यूरो से अधिक की क्षति हुयी है। जर्मन फाउंडेशन फॉर पेशेंट राइट्स (डीएसपी) ने अस्पतालों में स्प्रिंकलर सिस्टम के पक्ष में बात की। डीएसपी बोर्ड के एक सदस्य ने जर्मन प्रेस एजेंसी डीपीए को बताया, ‘यहां तक कि इस देश में फर्नीचर स्टोर और गोदामों में भी अस्पतालों की तुलना में बेहतर अग्नि सुरक्षा मानक हैं।’

Related Articles

Back to top button