अपराधराष्ट्रीय

40 हजार में घर लायें दुल्हन, फिर सुबह उठते पूरे परिवार के लिए किया ऐसा काम, गांव वाले भी रह गए हैरान

यूपी के रामपुर से एक खबर सामने आई है। यहां शादी के बाद दुल्हन ने कुछ ऐसे कारनामे किए जिसे सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया।यूपी के रामपुर में एक दुल्हन की शादी का मामला 40 हजार में तय हुआ था। शादी करके दुल्हन को घर लाया गया था। जिसके बाद शादी की अगली रात ही परिवार वालों को लूटकर वह फरार हो गई। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर की तहसील मिलक का है। यहां बीती रात नई नवेली दुल्हन ने पूरे परिवार के साथ ऐसा काम किया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। नई नवेली दुल्हन ने पूरे परिवार को चाय में नशा देकर जेवर और फोन लूट कर फरार हो गई।

पीड़ित का परिवार अपने घरवालो के साथ उत्तराखण्ड के किच्छा में ईट के भट्टे पर काम करते थे। यहां ठेकेदार ने उसकी शादी कराने की बात कही। पीड़ित की शादी न होने की वजह से वह शादी के लिए तैयार हो गया।

बता दें शादी कराने का पूरा मामला 40 हजार में तय हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार एक रात रुकने के बाद अगली सुबह लुटेरी दुल्हन ने अपना रूप दिखाया। उसने सुबह सबके लिए चाय बनाई जिसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बाद परिवार वाले बेहोश हो गए और वे मौका पाकर जेवर और फोन लेकर फरार हो गई।

वहीं गांव वालों को सूचना मिली तो गांव वालों ने 100 डायल को फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बेहोश परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनके होश में आने के बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर लुटेरी दुल्हन अनीता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी गई है।

Related Articles

Back to top button