फीचर्डराष्ट्रीय

48 घंटे में केरल के रास्ते देश आ रहा है मानसून

monsoonनई दिल्ली : देश में 48 घंटे में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून। मौसम विभाग ने ये जानकारी जारी किया है। पहले उम्मीद थी कि मानसून एक तारीख को देश में आ जाएगा। देरी से मानसून पर सरकार सहित हर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने चिंता जताई थी। मौसम विभाग के प्रमुख डीएस पई भी मानते हैं कि जुलाई मध्य तक पूरे देश में मानसून छा जाएगा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में जोरदार बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा, कम वर्षा की आशंका देखते हुए कृषि मंत्रालय ने देश के 580 जिलों के लिए आपात योजना तैयार की है। पिछले साल यही स्थिति पैदा होने पर कुछ लोगों ने अकाल पड़ने की आशंका जताई थी लेकिन सरकार ने सूझबूझ से काम किया। उत्पादन में नुकसान हुआ लेकिन यह बहुत अधिक नहीं था। इस बार भी हम पिछले अनुभव के आधार पर परिस्थिति का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय ने कई फसलों की सूखारोधी किस्में विकसित की हैं। बीज निगम के पास ज्वार, बाजरा व रागी के पर्याप्त बीज हैं। अगले दो हफ्तों में न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित कर दिया जाएगा। राधामोहन ने कहा, अगले तीन वर्ष में 5.68 अरब रुपये की लागत से 13 करोड़ 50 लाख किसानों के खेत की मिट्टी की जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button