स्वास्थ्य

50 करोड़ साल पुराने हैं एड्स के वायरस, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का दावा

 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि एचआईवी एड्स के वायरस करीब 50 करोड़ साल पुराने हैं। एड्स के लिए जिम्मेदार रिट्रोवायरस विषाणुओं का एक प्रकार है,। एचआईवी विषाणु एड्स की महामारी के लिए जिम्मेदार है।

35-aidsnew_5

नए शोध में पता चला है कि रिट्रोवायरस की उत्पत्ति समुद्री मूल से हुई है। यह अपने जंतु पोषक के जरिए विकासपरक संक्रमण के लिए समुद्र से जमीन पर आए थे।

अब तक यह माना जाता था कि रिट्रोवायरस नए हैं और ये सिर्फ 10 करोड़ साल पुराना माना जाता था।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अरिस काटजोउराकिस ने कहा, ‘हमारा शोध बताता है कि रिट्रोवायरस कम से कम 45 करोड़ साल से ज्यादा पुराने हैं, यदि इतने पुराने नहीं तो पैलियोजोइक युग के शुरुआत में अपने कशेरुकी पोषकों के साथ उत्पन्न हुए होंगे।’

यह जानवरों में कैंसर और प्रतिरोध संबंधी बीमारियां भी पैदा करता है।

Related Articles

Back to top button