50,000 के इनामी बदमाश को STF ने दबोचा, बना रहा था अपनी गेंग
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/04/stf.jpg)
नई दिल्ली, दिल्ली की स्पेशल सेल ने 50,000 के इनामी कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश कई आरोपो में दोषी है और जमानत पर बाहर था। लेकिन जमानत अवधि समाप्त होने पर भी कोर्ट से गैरहाज़िर रहा जिसके चलते उसे भगोड़ा करार दिया था।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि पेशेवर हत्यारा दिनेश यादव पर हत्या, डकैती, रॉबरी और कई संगीन आरोपों में दोषी है। जिसकी वजह से दिनेश यानि खली को कुछ दिन जेल में भी रखा गया था। मार्च 2015 में उसके द्वारा दी गई अतंरिम जमानत पर उसे जेल से छोड़ा गया।
जमानत की समय सीमा खत्म होने के बावजूद दिनेश कभी गाजियाबाद तो कभी दादरी छिपकर पुलिस के साथ आँख मिचोली खेलता रहा। दिनेश के सरेंडर न करने की वजह से ही कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 इनाम की राशि तय की थी।
पुलिस के सामने दिनेश ने कई खुलासे किए है, दिनेश एक नई गैंग बनाने की फिराक़ में भी था। आपको बता दें कि, आरोपी पर साल 2012 में अपने दो साथियों संग मिलकर मासूम की हत्या जैसा गंभीर आरोप है।