फीचर्ड

55 फीट लंबे बालों वाली आशा को मिला हमसफर

एजेन्सी/  longest-hair-1458973196फ्लोरिडा. दुनिया में सबसे लंबे बालों वालीं फ्लोरिडा की आशा मंडेला को हम सफर मिल गया है। उनका जीवनसाथी का नाम इमानुएल शेग है। 

वह केन्या से हैं और पेशे से एक हेयर स्टाइलिस्ट ही हैं। दोनों तीन साल पहले एक-दूसरे से इंटरनेट पर मिले थे।

आशा के बालों की लंबाई 55 फीट है। उन्हें असल जिंदगी का रैपुंनजेल कहते हैं। उनके बालों का वजन बीस किलो है। 

डॉक्टरों ने आशा को इतने लंबे बाल रखने की सलाह नहीं दी है। वो कहते हैं कि इससे उनकी गर्दन और पीठ पर जोर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button