व्यापार

58 किलो सोेने समेत 12 तस्कर गिरफ्तार

gold-1डीआरआई के अधिकारियों ने म्यांमार से करीब 18 करोड़ रुपये मूल्य का सोने तस्करी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया। यह इस साल की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब्त किया गया 58 किलोग्राम सोना मणिपुर में मोरेह सीमा के जरिए कथित तौर पर तस्करी कर लाया गया था।

डीआरआई के अधिकारियों ने चितरंजन एवेन्यू इलाके में एक गेस्ट हाउस से मिजो और मणिपुर मूल की एक महिला समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कुछ स्थानीय लोगों को यह सोना सौंपने वाले थे। उन्होंने कहा कि 350 छोटे-छोटे टुकड़ों में इस सोने को जब्त किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए सोने का मूल्य 18.33 करोड़ रपये आंका गया है।

 

Related Articles

Back to top button