अन्तर्राष्ट्रीय

5वीं मंजिल से मां ने फेंका अपने नवजात बच्ची को, लेकिन केले ने बचा ली जान

थाईलैंड में एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। इतनी ऊपर से गिरने पर बच्ची का बच पाना नामुमकिन था लेकिन गार्डन में लगे केले के पेड़ ने उसे बचा लिया। वह केले के पेड़ पर गिरने के बाद पत्तों के सहारे नीचे फर्श पर आ गई। घटना थाईलैंड के समुत प्राकन के एक अपार्टमेंट की है। स्थानीय लोग बच्ची की आवाज सुनकर उस तक पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह स्वस्थ और सुरक्षित है।5वीं मंजिल से मां ने फेंका अपने नवजात बच्ची को, लेकिन केले ने बचा ली जान

लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी। पड़ोस में रहने वाली हांग कोहन (55) का कहना है कि उसने सुबह 10.30 बजे रोने की आवाज सुनी लेकिन फिर अनसुना कर दिया। जब बाकी लोगों ने भी आवाज सुनी तो सभी गार्डन की ओर भागे। वहां उन्होंने काफी छानबीन की और देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी है। उसके आसपास केले के पत्ते भी पड़े थे। कोहन ने आगे बताया कि उसे चोट तो नहीं आई लेकिन उसे चींटियां और मच्छर काट रहे थे। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस का कहना है कि वह उस महिला की तलाश कर रही है जिसने बच्ची को जन्म देने के बाद नीचे फेंक दिया। उसे अक्सर लोग गर्भवती अवस्था में बालकनी पर घूमते हुए देखते थे। महिला के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्ची की मां किशोरी है। अभी पड़ोसियों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button