ज्ञान भंडार

6 नवंबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष —घर की चिन्ता आपके प्रेम सम्बन्धों पर असर डालेगी। प्रोग्राम बनेंगे और कैंसल भी होंगे। इस कारण पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। आपको एहसास होगा कि आपका लवर आपसे कितना प्यार करता है। माता की सेहत को लेकर आप चिन्तित रहेंगे। आपका व्यक्तित्व आपके रिश्ते और सम्बन्धों में सुधार लाने में सहायक होगा।

वृषभ —कला और संगीत आपको सम्मान दिलाएगा और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। रिश्तो में मधुरता बनी रहे इसके लिए कुछ खास करेंगे और आज नए रिश्ते बन सकते है परन्तु पुरानों को भी पूरा समय दीजिएगा।

मिथुन —दोस्ती कुछ समय बाद रिश्तेदारी में बदल सकती है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी ख्याति का आज फायदा मिलेगा। लव लाईफ बेहतर होगी परन्तु ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लव पार्टनर को सूंदर गिफ्ट देकर मानना पड़ेगा।

कर्क —आज मन रोमांचित है। लव लाइफ में रोमांस भरपूर है तथा लव पार्टनर से सम्पर्क बनेगा। अविवाहित नवयुवकों का रिश्ता तय हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो बात बिगड़ भी सकती है।

सिंह —आप प्रेम को नए नजरिये से देखते हैं। यह बात आपके साथी के मन को भा जाएगी। आपसी बातचीत रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट कर अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ायेंगे।

कन्या —आज आपका मन रोमान्टिक है इसलिए दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आएंगी। परिवार का साथ मिलेगा। ऑफिस में ही शाम का कार्यक्रम बन जाएगा।

तुला —आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जाएगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। पार्टनर से मिलने की अपेक्षा रहेगी और आज मिलना सम्भव नहीं हो पाएगा। अविवाहित जातकों के लिए मन की मुरादें पूरा करने का दिन है।

वृश्चिक —आज कॉलेज स्टूडेन्टस के लिए खास दिन है। आपका पुराना मित्र आज मिलेगा और आपसी नजदीकियां बढ़ती जाएंगी। कुछ लोगो की लव स्टोरी शुरू हो रही है जरूरत है तो बस जान पहचान बढ़ाने की ।

धनु —आज का समय बेकार के कामों में बीतेगा। आपको सपोर्ट की जरूरत है इसलिए स्ट्रांग बने। शाम तक समय बेहतर होगा। साथी का साथ मिलेगा। पत्नी को गहने आदि भेंट कर सकते है 

मकर —आज अपना प्रेम आप प्रदर्शित करेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। अविवाहितों के लिये खास दिन है। काम और प्रेम दोनों साथ-साथ चलेंगे। आज ऑफिस में ही अपने मन का मीत मिलेगा। मुलाकात होगी। दिन आनन्दमय होगा।

कुम्भ —सावधान रहें आज लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपकी कही कोई बात उसे बुरी लग सकती है। आपकी उम्मीदें आज पूरी नहीं हो पाएंगी। वाट्सअप पर साथी से सम्पर्क करें और उनकी मुराद पूरी करें। लवर के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा।

मीन —आज आपकी लव लाईफ सामान्य रहेगी। जीवन साथी और बच्चों के साथ समय बीतेगा। पिता के साथ बहस हो सकती है। कनफ्यूजन के कारण पर्सनल लाइफ पर असर पड़ेगा। रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button