6 मई का राशिफल: अकेले हैँ तो पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/734627_343149299138719_450098446_n.jpg)
मेष– इनोवेटिव आइडियाज पर कार्य करके सभी को चौंका सकते हैं। प्रसिद्धि और पूछपरख बढ़ेगी। उन्नति के राजमार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। यात्रा का योग बना हुआ है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृष– नृत्य, संगीत, कला और साहित्य आदि में रुचि रहेगी। रहन सहन आकर्षक रहेगा। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। आडंबर से बचें। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन– प्रतिभा को मंच मिलेगा। प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। सौदे-समझौतों में सफलता मिलेगी। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन आर्थिक हितकाराक। मित्र सहयोगी होंगे।
कर्क– प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा समय है। जॉब सीकर्स को बेहतर प्रपोजल्स मिल सकते हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रयासों, प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। दिन अत्युत्तम। निसंकोच आगे बढ़ें। पैतृक पक्ष से लाभ।
सिंह– भाग्य की मेहरबानी से सभी कार्य सधेंगे। धर्म संस्कार और आस्था को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। श्रेष्ठ समय का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। दिन मंगलकारी।
कन्या– अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। अपेक्षा से अच्छा प्रतिसाद पाकर उत्साहित रहेंगे। समय और सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। अनुशासन और धैर्य से आगे बढ़ें। अपनों की सुनें। दिन सामान्य से शुभ।
तुला – निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। फ्रंट आॅफिस जॉब से जुड़े लोग बेहतर परफॉर्म करेंगे। शुभ प्रस्ताव मिलेंगे। अकेले हैँ तो पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।
वृश्चिक– कुछ ऐसा करेंगे कि विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। लाभ का प्रतिशत मेहनत की तुलना में साधारण रह सकता है। खर्च पर ध्यान दें। सुनी सुनाई पर भरोसा न करें। उधार से बचें। दिन सामान्य शुभ।
धनु– प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैँ। संतान से शुभ समाचार संभव। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन जोश के साथ आगे बढ़ने में सहायक।
मकर– इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उनका भरोसा जीतेंगे। बड़ों का सानिध्य अनुकूलता बढ़ाएगा। दिन मंगलकारी।
कुम्भ– ऐसी सूचना मिल सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन हितकारक। आलस्य से बचें।
मीन– घर में मांगलिक कार्याें की रूपेरखा बनेगी। अपनों का साथ उत्साह और आनंद बढ़ाएगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम फलकारक।