मनोरंजन

62 की उम्र में भी अनिल कपूर हैं इतने जवां और हैंडसम, खुद बताया ये सीक्रेट

जब बात बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर की आती हैं तो उसमें सबसे पहला नाम एक्टर अनिल कपूर का आता हैं। अनिल कपूर की उम्र भले ही  60 साल हो गई हो लेकिन वो आज भी सलमान खान,आमिर खान से भी ज्यादा यंग नजर आते हैं। इस उम्र में भी अनिल कपूर का चार्म और एनर्जी पहले जैसी ही कामयाब हैं। फुर्ती और फिटनेस के मामले में अनिल कपूर आज भी बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को मात देते हैं। अनिल कपूर ने भारतीय फिल्मों में अपना काफी लंबा समय दिया हैं। आज भी अनिल कपूर सभी उम्र के लोगों के फेवरेट स्टार हैं।

हर कोई ये बात जानना चाहता है कि अनिल इतने यंग कैसे हैं..वेल इस बात का खुलासा हो चुका है। खुद अनिल कपूर ने अपनी घटती उम्र का राज सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया है। दरअसल कुछ दिन पहले ही अनिल ने सोशल मीडिया पर टोटल धमाल की सक्सेस के बाद एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इस फोटो पर कमेंट कर ज्यादातर फैंस ने अनिल की तारीफ की और उनके जवां रहने का राज भी पूछा।

अपने फैंस के बढ़ते प्यार को देख अनिल कपूर ने कमेंट कर कहा कि मैं अंदर और बाहर दोनों जगहों से खुश रहता हूं..और राज ये है कि इसके लिए मैं मेहनत और कड़ी परिश्रम करता हूं..। खैर ये बात तो सच है। आज अनिल कपूर ने जो मुकाम हासिल कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है..वो हर स्टार नहीं बना सकता है। काम की बात करे तो अनिल को आखिरी बार फिल्म टोटल धमाल में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।

Related Articles

Back to top button