मनोरंजन
64 की उम्र में भी ऐश्वर्या को मात दे रही हैं रेखा, ईशा अंबानी की शादी में ढाया कहर

ईशा अंबानी की शादी में एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन सभी की नजरें उस वक्त ठहर गई जब उनकी आंखों के सामने रेखा आ गईं। हमेशा से ही अपनी खूबसूरती से मुरीद करने वाली रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में खास साड़ी पहनी थी। रेखा की एक झलक देखते ही वहां पर मौजूद लोग फिर से उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ने लगे। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा तो आगे की स्लाइड में रेखा की दिलकश अदाएं जरूर देख लीजिए…
शाही शादी में सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक ड्रेस पहने नजर आए। ज्यादातर स्टार्स गोल्डन और ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा या साड़ी पहने हुए थीं तो वहीं कुछ स्टार्स लाल रंग की साड़ी में नजर आए। इन सबके बीच बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने वेन्यू पहुंचे ही सारी लाइमलाइट लूट ली।

रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में लाल और नांरगी रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। रेखा की यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें उनका लुक कयामत ढा रहा था। रेखा ने गले में भारी हार, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था।
इस शादी शाही में रेखा ने मनीष मल्होत्रा के साथ जमकर पोज दिए। इसके साथ ही शादी के अंदर की तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वह शिल्पा शेट्टी, गौरी खान और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आईं। रेखा को बॉलीवुड में स्टाइल ऑइकॉन के तौर पर देखा जाता है।
रेखा ज्यादातर इवेंट, अवॉर्ड फंक्शन और शादी में कांजीवरम और बनारसी साड़ी पहने हुई देखी जाती हैं। रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में 48 साल हो गए हैं। रेखा की एक्टिंग के अलावा लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। यहां तक कि 64 साल की उम्र में भी वह कम उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती में मात देती हैं।