उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी में कोरोना के 664 नए संक्रमित मिले, तीन की हुई मौत

राजधानी में कोरोना के 664 नए संक्रमित मिले, तीन की हुई मौत

लखनऊ: राजधानी में शुक्रवार को 664 मरीज मिलें। वहीं 680 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज होकर घर वापस गए। और 3 संक्रमित मरीज की अस्पताल में ही मौत हो गई। 42 वर्षीय पुरूष निवासी बिज्नौर की मौत शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कोरोना वार्ड में हो गई। मरीज को एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रोगी की मौत की वजह तीव्र सांस चलने की समस्या बताई गई। दूसरी मौत 59 वर्षीय महिला, निवासी हजरतगंज की मौत गुरूवार शाम 6 बजे गई। मरीज को शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीसरी मौत 69 वर्षीय पुरूष, निवासी बस्ती की शनिवार शाम करीब 7 बजे हो गई। संक्रमित महिला को गुरूवार की रात 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है।  मरीज की मौत की वजह स्पष्ट नही है।

ये भी पढ़े: लखनऊ में डीएनए जांच के लिए कब्र से निकाला बालिका का शव

केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 4257 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 278 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें से 221 राजधानी के हैं। इनमें पुरुष 124, महिला 55, युवक 22, युवती 8, बालक 4, बालिका 5, शिशु बालक 2 और शिशु बालिका 1 संक्रमित आए।

Related Articles

Back to top button