
उत्तर प्रदेशलखनऊ
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 3 महीने के अंदर पूरी करे सरकार : हाईकोर्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को सुनवाई करते हुए 3 महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दिया आदेश है।
न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार द्वारा तय किए गए मानकों 90/97 पर मोहर लगाई।



