
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। वो आज(9 दिसंबर) को 71 साल की हो जाएंगी। इस मौके पर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए सोनिया को शुभकामनाएं दीं । कांग्रेस ने कहा कि एक मां, नेता, दोस्त और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के 10 जनपथ पर सोनिया का जन्मदिन मना रहे हैं.

ऐसे में कांग्रेस दफ्तर को भी खूब सजाया गया है। देखना यह होगा कि गुजरात चुनाव के नतीजे सोनिया के लिए कैसा तोहफा लाते हैं।