स्पोर्ट्स
72 लाख रुपये में बिका था धोनी का ‘मैजिक बैट’, जिसके दम पर टीम इंडिया बनी थी वर्ल्ड चैंपियन

वो दिन भला कौन भूल सकता है जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में हराकर दूसरी बार विश्व कप जीता था। टीम इंडिया ने यह कारनामा 28 साल बाद किया था। टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर (97) और तत्काल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (91) की नाबाद पारी की बदौलत भारत दूसरी बार विश्व विजेता बना था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विश्व विजयी बल्ला लंदन में एक लाख पाउंड यानी करीब 72 लाख रुपये में बिका। धोनी ने इस बैट से विश्व कप 2011 के फाइनल में 91 रन बनाए थे और आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर भारत को विश्व कप चैंपियन बना दिया था।
गौरतलब है कि लंदन के एक होटल में बल्ले के साथ ही उन सभी खेल के सामानों की बोली लगाई गई। धोनी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इस बल्ले से रन बनाए थे।
नीलामी से मिले पैसे को धोनी गरीब बच्चों की मदद के लिए बने साक्षी फाउंडेशन को दान में देंगे। इस फाउंडेशन को धोनी की पत्नी साक्षी चलाती हैं।