अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

9 पुलिसकर्मी शहीद आतंकियों के साथ मुठभेड़ में

img_20161010084222YONGON: MYAMAR की पुलिस और आतंकियों के बीच सोमवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड में 9 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं

म्यांमार ने दावा किया है कि बांग्लादेश की सीमा लगी तट रक्षक चौकियों पर सोमवार को विद्रोहियों के हमलों में कम से कम नौ पुलिस कर्मी मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गए।
दो आतंकी गिरफ्तार
म्यांमार के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख जॉ विन ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी राज्य रैखिन में तड़के हुए संघर्ष में आठ हमलावर,जिनकी पहचान केवल विद्रोही आतंकवादियों के रूप में हुई है, मारे गए हैं जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कौन हैं ये अलगाववादी
उल्लेखनीय है कि रैखिन में बड़ी आबादी में रोंहग्या मुस्लिम रहते हैं जिनकी आबादी 10 लाख से भी ऊपर है। इनमें से अधिकतर नागरिकता नहीं दी गई है और उनकी गतिविधियों पर गंभीर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां रैखिन में लगभग सवा लाख आबादी में से अधिकतर रोंहग्या मुसलमान वर्ष 2012 के सांप्रदायिक संघर्ष में विस्थापित कर दिए गए थे जबकि इस संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
पुलिस ने जब्त किए हथियार
इस हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस हमले में 51 हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त कर लिया गया। विन के अनुसार म्यीदंगुक गांव में भी इसी दौरान सीमा पुलिस बल के शिविर में किए गए हमले में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीसरा हमला बुथिडांग कस्बे में करीब साढ़े चार बजे हुआ जिसमें दो पुलिस कर्मी मारे गए जबकि एक लापता है। 
 

Related Articles

Back to top button