अन्तर्राष्ट्रीय

तुर्की में खंभे से टकराई बस, 9 की मौत, 26 घायल

नई दिल्ली. तुर्की में शुक्रवार को एक बस सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गई, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

गवर्नर वासिप शाहिन ने हैबरटर्क टेलीविजन स्टेशन को बताया कि यह दुर्घटना राजधानी अंकारा से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर पोलाटली शहर के पास हुई। बस पश्चिमी तुर्किये के इजमिर शहर से पूर्व में स्थित एग्री शहर की ओर जा रही थी।

दुर्घटना के बाद सड़क को बंद कर दिया गया है। घायलों को पोलाटली और अंकारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी यह जानकारी भी सामने नहीं आ पाई है कि दुर्घटना का शिकार हुई बस में कुल कितने यात्री सवार थे। मगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बस बड़ी थी। ऐसे में इसमें कम से कम 40 से 50 यात्री मौजूद हो सकते हैं। सभी यात्रियों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button