राजस्थानराज्य

स्कूल में 9 साल की मासूम को आ गया हार्ट अटैक, पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत

नागौर : राजस्थान के नागौर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के नागौर जिले के गोटन कस्बे के एक स्कूल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में बच्ची की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 5वीं कक्षा की छात्र को स्कूल में खेलते समय हार्ट अटैक आया। छात्रा को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है।

दरअसल, राजस्थान के नागौर जिले के गोटन कस्बे से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल के कॉर्डिनेटर गोपाल जाखड़ ने बताया कि टालनपुर निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय बेटी दिव्या, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, रोज की तरह 23 फरवरी को सुबह करीब 7:48 बजे स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना शुरू होने से पहले वह अन्य बच्चों के साथ ग्राउंड में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

छात्रा के गिरने और बेहोश होने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के स्टाफ ने तुरंत परिजनों को इस घटना के बारे में सूचना दी और बिना देरी किए दिव्या को गोटन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button