दिल्ली

अचानक लगी आग, मचा हड़कंप यात्रियों से भरी मेट्रो में

दिल्fire-in-metro_1481197818ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर खड़ी एक मेट्रो में बृहस्पतिवार दिन में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है।
आग लगते ही मेट्रो स्टेशन को खाली करा लिया गया। इस घटना में किसी के आहत होने की खबर अब तक ‌नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शाम लगभग 4 बजे की है। उस वक्त मेट्रो ब्लू लाइन पर खड़ी थी और द्वारका की ओर जा रही थी तभी यात्रियों ने उसमें से धुआं निकलते देखा।
धुआं दिखते ही सभी यात्रियों को मेट्रो से निकाला गया। इस वजह से ब्लू लाइन सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुई। पिछले कुछ समय से कई बार मेट्रो की ब्लू लाइन प्रभावित होने के चलते इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

 

Related Articles

Back to top button