अपराध

हुस्न दिखाकर शिकार बनाती थी ये महिलाएं, पढ़ें इस काले धंधे की सच्चाई

पटना के आसपास के रेलवे स्टेशनों पर एक ऐसे महिला गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जो राहगीरों और रेल यात्रियों पर लूट के लिए नजर रखती थीं। मीडिया खबरों के मुताबिक ये महिलाएं अपनी खूबसूरती के जाल में यात्रियों को फंसाती थीं और फिर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देती थीं।
हुस्न की ये मल्लिकाएं 22 से 40 के उम्र की हैं, जिनके जाल में फंसने से शायद ही कोई बच पाया होगा। ये लूटेरी महिलाएं पहले तो राहगीरों को अपनी अदाओं में फंसाती थी और फिर एक जगह ले जाकर उन्हें लूट लेती थी।पुलिस के मुताबिक इस आरोप में 9 महिलाओं को दर-धबोचा गया है। इन शातिर महिलाओं से कई मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

शातिर महिलाएं ऐसे करती थीं प्लान

शातिर महिलाएं पुरुषों को फंसाने के लिए हर गलत तरीके को आजमाती थी। बताया जा रहा है कि यह कुछ समय में ही कई नाम और पता बदलती थीं, इसलिए पुलिस अब इनके सही नाम और पते की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं पटना के गोलंबर जक्शन और आस-पास के इलाकों में राहगीरों और यात्रियों को अपना शिकार बनाती हैं।
दरअसल, इस गिरोह में शातिरों के साथ ऑटो चालक भी शामिल थे। शाम होते ही महिलाएं सज संवरकर आती और इन्हीं ऑटो में बैठ जाती। इन्हें पता होता था कि किस ऑटो में, कब बैठना है। जैसे ही उसमें पुरुष बैठता तो उसमें ही शेयर करने के नाम पर साथ चल देती।प्लान के मुताबिक चालक एक सुनसान जगह से ऑटो को ले जाने लगता था तभी महिला साथ बैठे पुरुष पर छेड़छाड़खानी का आरोप लगाने लग जाती और इसी के आधार पर पुरुष से लूटपाट करके वे फरार हो जाती थीं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button