राज्य

1 माह से भूखे-प्यासे घोड़े की तड़पकर मौत, मेनका गांधी ने संज्ञान लिया 4 कर्मी सस्पेंड

अम्बाला। एक माह से भूखे-प्यासे घोड़े ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद उपायुक्त प्रभजोत सिंह के आदेश पर नगर निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल, दरोगा राजकुमार व दर्शन को सस्पेंड कर दिया। मामला उच्चाधिकारियों के संपर्क में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी। मदमस्त हुआ तो कर दिया था कमरे में बंद…
1 माह से भूखे-प्यासे घोड़े की तड़पकर मौत, मेनका गांधी ने संज्ञान लिया 4 कर्मी सस्पेंड
 
– गौरतलब है कि 6 अप्रैल को यह घोड़ा मदमस्त हो गया था। मस्ती में इस घोड़े ने कई लोगों को जख्मी कर दिया। शहर में लोगों ने अफवाह फैला दी कि पागल घोड़ा लोगों को काट रहा है।
– इस पर पशुपालन विभाग की टीम ने घोड़े को पकड़कर बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसे निगम के सुपुर्द कर दिया। तब से लेकर मरने तक घोड़े को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने भूखा-प्यास एक कमरे में बंद रखा।
– भूखा-प्यासा घोड़ा दमकल विभाग के पास जर्जर कमरे में तड़पता रहा और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े: ट्रेन से रेस जीतने की चाह में जिंदगी की दौड़ हारे, टूटे मोबाइलों से हुई पहचान

मेनका गांधी ने लिया संज्ञान
– इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उपायुक्त अंबाला को फोन कर इस पूरे मामले की रिपोर्ट देने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही एसपी को भी कार्रवाई के आदेश दिए।
  
कर्मचारियों की रही लापरवाहीःउपायुक्त
– जिला उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि मामले में कर्मचारियों की लापरवाही रही है। यदि घोड़ा पागल भी था तो भी उसे डॉक्टरों को दिखाया जाना चाहिए था, कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त व संयुक्त आयुक्त तक को जानकारी नहीं दी।

Related Articles

Back to top button