राज्य
बरात में डांस देखने को लेकर हुई फायरिंग, एक घायल

आरा. बिहार के भोजपुर जिले के कौंरा गांव में शुक्रवार की रात बरात में महिला डांसरों के डांस देखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष फायरिंग करने लगा। फायरिंग के दौरान एक युवक पप्पू सिंह घायल हो गया। लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भाग गए हमला करने वाले…
ये भी पढ़े: पूर्व मंत्री की पत्नी के गले से छीन ली सोने की चेन, CCTV में कैद हुई वारदात
फायरिंग करने के बाद हमला करने वाले फरार हो गए। इस दौरान बरात में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। फिर गांव के लोगों ने स्थिति को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।