राज्य

हॉस्पिटल में भर्ती महिला की हुई मौत तो यूं फेंक दी लाश, नोच रहे थे कुत्ते

धनबाद (झारखंड)। पीएमसीएच अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में तीन दिनों से भर्ती एक लावारिस महिला की मौत हो गई। अब इसे लापरवाही कहें या फिर अमानवीय चेहरा, महिला के शव को बर्न यूनिट के पीछे फेंक दिया गया। शव शनिवार को वहीं पड़ा हुआ था। कुत्ते मृत शरीर को नोचने की कोशिश कर रहे थे।
हॉस्पिटल में भर्ती महिला की हुई मौत तो यूं फेंक दी लाश, नोच रहे थे कुत्ते
-दुर्गंध ने बर्न यूनिट के आसपास से गुजरना मुश्किल कर दिया। बर्न यूनिट के मरीजों को यह स्थिति शरीर के जलन से भी अधिक पीड़ा पहुंचा रही थी।
-सरकारी व्यवस्था के हाथों मृत शरीर अपमानित हो रहा था। मानवता शर्मसार हो रही थी। भास्कर ने जब अधीक्षक के विश्वास से सवाल किया, तो शव को वहां से हटाया गया।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

-पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. के. विश्वास ने कहा कि महिला वार्ड में भर्ती थी। अगर वह मरी तो उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाना चाहिए था।
-उन्होंने कहा- शव बाहर फेंका हुआ है, यह लापरवाही है। इसके जिम्मेवार पर कार्रवाई होगी। तत्काल शव को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करवा रहे हैं।

ऐसे मामलों में क्या है नियम
-लावारिस की मृत्यु होने पर अस्पताल प्रबंधन स्थानीय पुलिस को सूचित करती है। 72 घंटे तक शव को परिचित के आने के इंतजार में सुरक्षित रखा जाता है।
-परिचित के नहीं आने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button