राज्य

रातभर जंगल में पड़ी रही लाश, पुलिस को जानकारी देने के बाद नहीं पहुंचे मौके पर

धमतरी। सिहावा थाना क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम सांकरा के गहनासियार पुल में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ड्रायवर की जान तो बच गई, लेकिन उसमें सवार हेल्पर की पुल के नीचे गिरने से मौ7:30 बजे घटना स्थल पर पहुंची। ऐसे में शव रातभर जंगल में पड़ा रहा।
रातभर जंगल में पड़ी रही लाश, पुलिस को जानकारी देने के बाद नहीं पहुंचे मौके पर– दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर सांकरा निवासी हरीश साहू का है। ड्राइवर केशनाथ (35) पिता झुमुकलाल साहू बिरगुड़ी से ट्रैक्टर में पौधा भरकर रिसगांव छोड़ने गया था।
– उसके साथ हेल्पर दशरुराम (42) पिता मोतीलाल साहू भी था। रात करीब 11 बजे वापस लौटते समय सांकरा से एक किमी दूर गहनासियार पुल पर आगे का टायर फट गया, जिससे ट्रैक्टर सीधे पुल से टकरा गया।
– रफ्तार अधिक होने के चलते हेल्पर दशरुराम पुल से करीब 7 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
मालिक को दी घटना की खबर
– ट्रैक्टर चालक केशनाथ ने दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन मालिक हरीश को खबर दी, तब उन्होंने रात में सिहावा थाने में सूचना दी।
– इधर रात में पुलिस झांकने भी नहीं आई। सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस घटना स्थल पहुंची। ऐसे में शव रातभर जंगल में पड़ा रहा।
– इस क्षेत्र में जंगली-जानवरों का आना-जाना लगा रहता है, जो शव को नुकसान पहुंचा सकते थे।
– इसके बावजूद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। थाना प्रभारी नारायण आेटी का कहना है कि दुर्घटना की खबर रात करीब ३ बजे मिली। इस कारण पुलिस सुबह घटना स्थल पहुंची।
– इधर एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। घटना की खबर आपके माध्यम से मिली है। मैं पता करता हूं।

Related Articles

Back to top button