राज्य

अब महाराष्ट्र के हर जिले में होंगे इंटरनेशनल स्कूल

नागपुर .राज्य सरकार जल्द ही हर जिले में अंतरराष्ट्रीय दर्ज के तीन स्कूल खोले जाएंगे। ये सरकारी होंगे। प्रदेश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रगत शैक्षणिक महाराष्ट्र ने अभियान छेड़ रखा है। प्रधान शिक्षा सचिव नंदकुमार ने रविवार को जानकारी दी कि इस अभियान के लिए ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर “टेक्नोसेवी शिक्षक’ तैयार किए हैं। ये शिक्षक ही शिक्षा विभाग के इस खास प्रयास को सफल बनाएंगे।अब महाराष्ट्र के हर जिले में होंगे इंटरनेशनल स्कूल
– नंदकुमार के अनुसार, पहले चरण के तहत प्रदेश में कुल 100 अंतरराष्ट्रीय स्कूल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में करीब 1000 अंतरराष्ट्रीय स्कूल शुरू किए जाएंगे। इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक भी स्मार्ट चाहिए, लिहाजा शिक्षकों के प्रशिक्षण का जिम्मा भी शिक्षा विभाग उठाएगा।

प्रतिभा पाटिल की बेटी के ट्रस्ट पर कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

सरकारी स्कूल से दूर जाते विद्यार्थी मुख्य चिंता
– बीते कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और पालकों का सरकारी स्कूलों से मोह भंग हुआ है। जिस तरह निजी स्कूलों में पढ़ने की ओर रूझान बढ़ रहा है, उसे देखते हुए सरकारी स्कूलों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। ]
– नंदकुमार के अनुसार, यही शिक्षा विभाग की मुख्य चिंता है। समाधान के लिए स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, बेहतर अध्यापन की जरुरत है। इसी उद्देश्य से सरकार प्रगत महाराष्ट्र अभियान के तहत विविध योजनाएं चलाई जा रही हैं।
 
 
 

Related Articles

Back to top button