उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद-मानिकपुर खंड का निरीक्षण

इलाहाबाद: इलाहाबाद मंडल में चलाए जा रहे संरक्षा व सुरक्षा के प्रति विशेष अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज ने मंडल के अधिकारियों के साथ विंडो निरीक्षण एवं स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इरादातगंज, जसरा, मदरहा, लोहगरा, बेवरा, शंकरगढ़, मझियारी, बरगढ़, कटैयाडांडी, डभौरा, पन्हाई एवं मानिकपुर स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कक्ष, सेफ्टी उपकरण, रजिस्टरों का रख-रखाव, पटाखे, अग्नि शमन यंत्र तथा स्टेशन पर स्वच्छता का निरिक्षण किया। ट्रैक के आस-पास तथा स्टेशनों पर सफाई के विशेष निर्देश दिए।

इलाहाबाद मानिकपुर खंड के बीच पडऩे वाले सभी गेटो का निरीक्षण किया तथा ट्रैक चेंज करने वाले पॉइंट मशीन को भी चेक किया साथ ही बृज संख्या 1304 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर बिजली पानी व्यवस्था में सुधार तथा यात्री सुविधओं में वृद्धि करने के निर्देश दिए। मानिकपुर स्टेशन पर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया जिसमे रेलवे कालोनी, स्वास्थ्य केंद्र, केबिन तथा सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया साथ ही सफाई के विशेष निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरि.मंडल अभियंता आर.के चौधरी, वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी वी.के.गौतम, वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त डी. के. मौर्य, वरि.मंडल विद्युत् अभियंता पी. आर. त्रिपाठी, पी. के. यादव, वरि. मंडल दूर संचार एवं संकेत अभियंता नीरज यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अजित सिंह, आर. के. जाटव, वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक दुर्गेश दुबे, मंडल अभियंता (संपदा) आई. पी. एस यादव, तथा मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button