उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत ही विश्व में शांति स्थापित करेगा – डा. भारती गांधी

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने कहा कि भारत सदैव से सारी दुनिया को विश्व एकता एवं विश्व शान्ति का संदेश देता आ रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का मूल-मंत्र दिया है और इसीलिए भारत को जगद्गुरु कहा जाता है। डा. भारती गाँधी ने कहा कि भारत एक विशाल देश है जिसका प्रमुख आकर्षण ‘अनेकता में एकता’ की भावना है। हमारा यह देश लघु विश्व का एक मॉडल है, जो विश्व को ‘एकता के सूत्र में पिरोने’ का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है। डा. गाँधी ने कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी जैसी घटनाएं नहीं दोहराई जाएंगी बशर्ते हमें प्रारम्भ से ही बच्चों में जीवन मूल्यों का बीजारोपण करें और उन्हें अपनी प्राचीन संस्कृति से अवगत करायें। हमे शुरू से ही बच्चों में विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के गुण संजोने होंगे।

इससे पहले, सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से विश्व एकता सत्संग का शुभारम्भ हुआ, जिन्होंने बहुत ही सुमधुर भजन सुनाकर सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।
विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। अंग्रेजी प्रार्थना ‘आई वियर विटनेस’, गीत ‘इट्स ए स्माल वर्ल्ड’,, ‘आई हैव गॉट ज्वाय ज्वाय’ आदि को सभी ने खूब सराहा। इसके अलावा, सर्वधर्म प्रार्थना, भक्ति गीत, भजन, लघु नाटिका आदि को भी सभी ने खूब सराहा। विश्व एकता सत्संग में आज विभिन्न धर्मों के विचारकों ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए उपस्थित दर्शकों का मार्गदर्शन किया। इन विद्वजनों में राम लखन यादव, आई पी मिश्रा, वीर विक्रम बहादुर मिश्र, पी के मिश्रा, श्री तुला राम एवं श्री अजय सिंह आदि प्रमुख थे। सत्संग का समापन संयोजिका वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

 

Related Articles

Back to top button