2 अरब वर्ष पूर्व धरती पर सबसे पहले आए थे चलने वाले जीव, यहाँ मिले जीवाश्म

पुराने जीवों को लेकर दुनियाभर में अध्ययन होते रहे हैं। इसी क्रम में बर्लिन की हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी में एक अध्ययन किया गया। इसमें अध्ययन हुआ कि चार पैरों वाला कोई ऐसा भी जीव था जो डायनासोर से पहले धरती पर था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि तथाकथित पेलियो प्रोटेरोजोइक युग, जो कि 2.5 से 1.6 अरब साल पहले था तब जीवन केवल बैक्टीरिया के रूप में ही नहीं था, बल्कि उसी दौर में कभी जटिल जीव भी पैदा हुए थे। माना जाता है कि ये कुछ चरणों में और कुछ खास पर्यावरण की स्थितियों में ही हुआ होगा।विकास के क्रम में पहले हड्डी वाले जानवरों की शुरुआत 52.5 करोड़ साल पहले, डायनासोर लगभग 23 करोड़ साल पहले और मानव प्रजाति की शुरुआत लगभग 3 लाख साल पहले हुई मानी जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मोबिलिटी पर जो विकासवादी प्रयोग चल रहा था वे गैबॉन जीवों के आने के बाद कुछ समय के लिए रुक गया होगा। संभव है कि ऐसा करीब 2.08 अरब साल पहले धरती के वायुमंडल में अचानक ऑक्सीजन की कमी आने की वजह से ऐसा हुआ हो।
बता दें कि वर्तमान में डिकिनसोनिया को धरती का पहला ज्ञात जीवाश्म माना जाता है। वैज्ञानिकों का दावा किया गया कि डिकिनसोनिया नामक यह जीव धरती का पहला ज्ञात जीव है। हालांकि इस दावे को भी चुनौती दी भी गई है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर के अनुसार वैज्ञानिक 75 साल से भी ज्यादा वक्त से इन विचित्र जीवाश्मों को समझने का प्रयत्न कर रहे हैं। वहीं रूस में मिले जीवाश्म ने यह पुष्टि कर दी है कि डिकिनसोनिया सबसे पुराना ज्ञात जीवाश्म है।



