फीचर्डब्रेकिंग

दो घंटे चालीस मिनट बाद सूर्य ग्रहण हुआ समाप्त

लखनऊ। साल 2019 के अंत में सूर्य ग्रहण गुरुवार सुबह 8.09 बजे से 10.59 बजे तक रहा। इसे सूर्य ग्रहण देश के विभिन्न हिस्सों में देखा गया।

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में शुद्धिकरण का काम शुरू कर दिया गया है। शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के पट खोले जाएंगे और आरती की जाएगी। बुधवार रात 8 बजे से सूतक लग गया था। बुधवार को रात में 8 बजे सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। सूतक लगने से पहले ही मंदिरों में शयन आरती भी रात 8 बजे के पहले कर ली गई थी।

Image

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में आज सूर्यग्रहण देखने को कोशिश की, लेकिन आकाश में बादलों के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा दुबई में देखने को मिला जहां चांद पूरी तरह सूर्य के सामने रहा और ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा दिखा।

ये भी पढ़ें:- 26 दिसम्बर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… – Dastak Times 

इस तरह विदा हो रहे साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण दुनियाभर में देखा गया।

सूर्य ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। भोजन नहीं करना चाहिए। घर में साफ-सफाई होना चाहिए। स्थान करने के बाद एक स्थान पर बैठकर अपने आराध्य देव का नाम जपें। सूरत या ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखना चाहिए। इससे शुद्धता बनी रहती है।

ग्रहण काल के दौरान बीमार लोगों के हाथ से दान करवाया जाए, तो बीमारी दूर होती है।ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में रखी खाने-पीने की चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद घर, खासतौर पर पूजा कक्ष का शुद्धिकरण किया जाना चाहिए। गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button