ज्ञान भंडार

बीमारियों और दुर्घटनाओं के बारे में बताते हैं हथेली पर बने ये निशान

हस्तरेखा ज्योतिष में जीवन रेखा का विशेष महत्व होता है। जीवन रेखा व्यक्ति की सेहत और आयु के बारे में बताती है। जीवन रेखा हथेली पर वहां पर होती है जहां से इंडेक्स फिंगर और अंगूठे के बीच में से शुरू होकर अंगूठे के निचले हिस्से तक कलाई तक जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जीवन रेखा को देखकर व्यक्ति के जीवन में बीमारियों और दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है।
जिन व्यक्तियों के हथेली में उनकी जीवन रेखा छोटी होती हैं उनको कई तरह की बीमारियां रहती हैं।

अगर जीवन रेखा पर जंजीर या उलझी हुई रेखाएं होती हैं तो व्यक्ति किसी न किसी गंभीर रोगों से पीड़ित रहता है।

व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा जरूरत से ज्यादा पतली होने पर व्यक्ति लंबे समय तक बीमार रहने की संभावना ज्यादा होती है।

अगर जीवन रेखा पर कोई नक्षत्र का चिन्ह बना हुआ होता है तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति अपने जीवन में किसी बड़े शल्य चिकित्सा से होकर गुजरना पड़ता है।

अगर जीवन रेखा की शुरुआत में ज्यादा रेखाएं हो तो ऐसे लोगों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार जीवन रेखा के आखिरी में क्रॉस के चिन्ह को बहुत ही अशुभ माना गया है। यह निशान व्यक्ति की कम उम्र में ही मृत्यु का संकेत बताता है।

Related Articles

Back to top button