अद्धयात्मजीवनशैलीटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

चांद दिखने पर माहे रमजान 25 से


लखनऊ : लॉकडाउन-2 के दौरान रहमत और बरकत का महीना माह ए रमजान भी शुरू होगा। 24 अप्रैल की रात चांद दिखाई दिया तो पहला रोजा 25 अप्रेल के साथ रमजान का महीना भी शुरू हो जाएगा। यानी रमजान के शुरुआती 10 दिन लॉकडाउन में गुजरने तय है। इस दौरान मुस्लिम समाज बंधु मस्जिद नहीं जा सकेंगे। घर में ही इबादत और इफ्तार करना होगा। विशेष नमाज तरावीह भी मस्जिद में नहीं होगी।

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इसके अगले यानी दसवें महीने को शव्वाल कहा जाता है। इस महीने की 1 तारीख को ईद उल फितर मनाते हैं। यह कैलेंडर चांद पर आधारित है। कभी महीना 29 दिन का होता है तो कभी 30 दिन का। साल में 12 महीने और 354 या 355 दिन होते हैं।

Related Articles

Back to top button