ज्ञान भंडार

आज है वैशाख अमावस्या, जानिए क्या करना चाहिए क्या नहीं…

हिंदू पंचाग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहा जाता है। आइए, आज जानते हैं अमवास्या के दिन क्या करें और क्या नहीं…

अमावस्या के दिन क्या करें

गंगा स्नान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए घर में सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। अगर, आपके घर में गंगा जल है तो इस दिन स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें। 

दान करें
अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। 

पितरों की तृप्ति के लिए संकल्प करें
अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गाय को खाना खिलाएं
अमावस्या के दिन गाय को खाना खिलाना चाहिए। इस दिन गाय को खाना खिलाने से पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय को खाना खिलाना बहुत शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं। अगली स्लाइड्स में जानिए इस दिन क्या नहीं करना चाहिए….  

शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
अमवास्या का दिन पितरों की तृप्ति का दिन होता है। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। 

मांस-मदिरा का सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमवास्या का दिन महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध किए जाते हैं। इस दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। अमावस्या के दिन सात्विक आहार लें।

 

Related Articles

Back to top button