उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

बस विवाद: घटिया राजनीति कर रही है यूपी सरकार: कांग्रेस

लखनऊ: लॉकडाउन में हर इंसान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए आग बढ रहा है इसी क्रम में कांग्रेस ने भी योगी सरकार के साथ चलने का फैसला किया लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार ने मदद न लेकर मुकदमा बाजी ही शुरू कर दी। इसी विवाद को लेकर आज बुधवार को प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि योगी सरकार इस समय जबकि सभी को एकजुट होकर देशवासियों की मदद करनी चाहिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटिया राजनीति कर रहे है साथ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये बसें बुधवार शाम पांच बजे तक राजस्थान से लगी उत्तर प्रदेश सीमा पर खड़ी रहेंगी और उत्तर प्रदेश सरकार को इन्हें जाने की अनुमति देनी चाहिए।

सिंघवी ने वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि यह घटिया राजनीति की चरम सीमा है। अजय सिंह बिष्ट सरकार (योगी आदित्यनाथ सरकार) गोल-गोल घूमा रही है। इस राजनीति का औचित्य क्या है? कांग्रेस योगी सरकार के इस रुख की कड़ी निंदा करते हैं। सिंघवी के मुताबिक मई माह के अंत की चिलचिलाती गर्मी के बीच और पैर में छाले लेकर प्रवासी श्रमिक चल रहे हैं, लेकिन बसों को रोका जा रहा है और सस्ती राजनीति की जा रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने कहा कि प्रियंका जी ने खुद कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहें तो बसों पर भारतीय जनता पार्टी के अपने बैनर-झंडे लगा लें, लेकिन बसों को जाने की अनुमति दें। अभी समय है। हमारी बसें आज चार बजे तक वहां रहेंगी। अगर अजय सिंह बिष्ट जी को जनादेश और जनता की चिंता है तो तुरंत बसों को चलाने की अनुमति दीजिए।

आपको बता दें कि बसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों तरफ से एक दूसरे को कई पत्र लिखे गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने 1000 से अधिक बसों का जो विवरण मुहैया कराया उनमें कुछ दोपहिया वाहन, एंबुलेस और कार के नंबर भी हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि उसकी ओर से मुहैया कराई गई सूची में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद 879 बसों के सही होने की पुष्टि की है और उसे अब इन बसों को चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button