ज्ञान भंडार
गैस सब्सिडी की तरह PM मोदी भी अपनी विदेश यात्राओं में कटौती करें: शंकराचार्य


टंकारा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार विदेश यात्राओं पर अब शारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने हमला बोला है। राजकोट जिले के टंकारा पहुंचे शंकराचार्य ने शुक्रवार को एक पत्रकार परिषद में कहा, ‘जिस तरह मोदी गैस सिलेंडर में कटौती कर रहे हैं, ठीक उसी तरह अब उन्हें अपनी विदेश यात्राओं में भी कटौती करनी चाहिए।’