अद्धयात्म

ये हैं आज के विशेष योग, जानिए किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी

lakshmi00-144792772511 दिसम्बर 2015 को शुक्रवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: दक्षिण, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु. मास: सफर-28, ऋ तु: हेमन्त, मास: मार्गशीर्ष, पक्ष: कृष्ण है।
 
शुभ तिथि
अमावस्या तिथि सायं 4.00 बजे तक, तदन्तर प्रतिपदा शुक्ल पक्ष की प्रारम्भ हो जाएगी। 
 
नक्षत्र
ज्येष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि के बाद 1.21 तक, तदुपरान्त मूल तीक्ष्ण व अधोमुख संज्ञक नक्षत्र रहेगा। 
 
योग
धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 10.19 तक, तदुपरान्त शूल नामक नैसर्गिक शुभ योग रहेगा। शूल नामक योग की प्रथम पांच घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
 
विशिष्ट योग
अअर्द्धरात्रि के बाद 1.21 से सूर्योदय तक कुमार योग नामक शुभ योग व ज्वालामुखी नामक अशुभ योग रहेगा।
 
करण
नाग नामक करण सायं 4.00 बजे तक, तदुपरान्त किंस्तुघ्न नामक करण रहेगा। इन स्थिर संज्ञक करणों में पितृकार्यादि करने चाहिए।
 
चन्द्रमा
अर्द्धरात्रि के बाद 1.21 तक वृश्चिक राशि में, इसके बाद धनु राशि में रहेगा।
 
ग्रह उदयास्त
सायं 4.08 पर बुध पश्चिम में उदय होगा।
 
व्रतोत्सव
देवपितृकार्य अमावस्या तथा शहादते इमाम हसन (मु.) है।
 
शुभ मुहूर्त
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार कल किसी शुभ व मंगल कृत्यादि के शुभ व शद्ध मुहूर्त नहीं है।
 

Related Articles

Back to top button