पंजाब

ईडी ने जिस मुख्यमंत्री के भांजे से 10 करोड़ रुपए वसूले वह गरीब मुख्यमंत्री नहीं हो सकता : सुखबीर

लुधियाना/विशाल ढल शिरोमणिअकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि एक मुख्यमंत्री जिसके भांजे से 10 करोड़ रुपए नकद और 56 करोड़ रुपए का सोना और अवैध रूप से प्राप्त संपत्ति के कागजात ईडी द्वारा बरामद किए गए , उसे किसी भी तरह से गरीब नहीं कहा जा सकता।

अकाली दल अध्यक्ष , कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चन्नी के गरीब मुख्यमंत्री होने के दावे के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से जिसने अवैध कॉलोनियां काटने से लेकर रेत माफिया बनने तक इतनी ज्यादा कमाई की है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए से अधिक है’’। अगर हम चन्नी की दौलत को मापने के लिए राहुल गांधी के मापदंड का इस्तेमाल करें तो गांधी परिवार भी बहुत गरीब है’’।

यह कहते हुए कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने न केवल पंजाबियों बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों को धोखा दिया है। बादल ने चन्नी से यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय और कमजोर वर्गों के पक्ष में कभी आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि यह सच है कि चन्नी मुख्यमंत्री बनने से पहले करीब पांच साल तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं। ‘‘

हालंकि उन्होंने 4.5 लाख अनुसूचित जाति छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कभी आवाज नहीं उठाई, जिन्हे न केवल एस सी छात्रवृत्ति से वंचित कर दिया गया, बल्कि जिनकी छात्रवृत्ति को उनके कैबिनेट के सहयोगी-साधु सिंह धर्मसोत ने गबन कर लिया था’’। उन्होंने कहा कि इसी तरह चन्नी ने लाखों नीले कार्डों को रदद करने पर कोई आपत्ति नहीं की , जो कमजोर वर्गों को सब्सिडी वाले राशन के हकदार बनाते थे।

बादल ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे की कोई भी घोषणा पार्टी को नहीं बचा सकती है। ‘‘कांग्रेस पार्टी का जहाज पंजाब में दिनों दिन डूबता चला जा रहा है’’। एक सवाल का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने कहा था कि वह दिखावटी घोड़े की तरह काम नहीं करेंगें, लेकिन अब राहुल गंाधी ने न केवल घोड़े का बांध दिया, बल्कि अस्तबल में भी बंद कर दिया’’।

Related Articles

Back to top button