जीवनशैलीस्वास्थ्य

ज्यादा चाय पीना आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए यहां इसके बड़े नुकसान

नई दिल्ली: बहुत से लोग चाय के इतने आदी होते हैं कि सुबह उठते ही चाय न मिलने पर रोने लगते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा चाय आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। चाय की पत्तियों में अम्लीय गुण होते हैं, जब वे भोजन के प्रोटीन के साथ मिल जाते हैं, तो प्रोटीन कठोर हो जाता है, जिससे भोजन को पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए खाने के तुरंत बाद चाय से परहेज करें।

चाय में कैफीन होता है, जिससे बीपी बढ़ जाता है। इससे शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा जो हम नहीं जानते थे। चाय में पॉलीफेनोल और टैनिन जैसे रसायन होते हैं, जो भोजन से लिए गए पोषक तत्वों को खत्म कर देते हैं। जिससे खाना खाने के बाद शरीर के पोषक तत्व काम नहीं आते।

जब हम काम में व्यस्त होते हैं तो चाय पीते हैं जिससे हमें नींद नहीं आती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आपको बता दें कि 50 ग्राम चाय की पत्तियों में 40 ग्राम एसिड पाया जाता है, जो शरीर के प्रोटीन को नुकसान पहुंचाता है।

Related Articles

Back to top button