बिहारराज्य

बिहार: छात्रों का ब्रेनवाश कर के फैलाते थे धार्मिक उन्माद, गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

पटना : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे हैं, दिन दहाड़े बैंक में लूट, हत्या अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं। वहीं अब आतंकी संगठन भी सक्रीय होते जा रहे हैं। इसी क्रम में दो संदिग्ध आतंकियों को को पुलिस ने बुधवार को फुलवारी शरीफ के नया टोला से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आतंकी गतिविधियों में ये दोनों शामिल थे । वहीं इन दोनों में से एक संदिग्ध सीआईएमआई आतंकी संगठन के साथ पहले काम भी कर चुका है। वहीं दूसरा संदिग्ध सब इंस्पेसक्टोर (झारखंड पुलिस) के पद से सेवानिवृत्तआ है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई प्रतिबंधित चीज़ें और विदेशी दस्तावेज़ भी मिले हैं।

फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने मामले की जानकारी देते बताया कि उन्हें संदिग्धत गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम ने नया टोला अहमद पैलेस (फुलवारी शरीफ) में छापेमारी की गई। तो वहां मोहम्मीद जलालउद्दीन (झारखंड पुलिस से सेवानिवृत्तत सब इंस्पेंक्टुर) और अतहर परवेज (सीआईएमआई का पूर्व सदस्यम) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये दोनों साथ में मिलकर संगठन चला रहे थे। दोनों अपने संगठन के ज़रिए युवाओं को गुमराह कर रहा था।

एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि यहां इन दोनों के पास कई राज्योंम से छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए आते थे। इसमे बिहार, केरल, पश्िारेम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तकर प्रदेश समेत कई राज्यों से छात्र आते थे। ईडी से भी पूरे मामले की जांच के लिए मदद ली जा रही है। वहीं दोनों जो छात्रों को प्रशिक्षण देते थे उससे मिले पैसे का कहां इस्तेमाल करते थे। पुलिस इसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्ध मार्शल आर्ट और शारीरिक शिक्षा के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रहा था। प्रशिक्षण देने के लिए दोनों ने मकान किराये पर ले रखा था। छात्रों का ब्रेनवाश कर ये लोग धार्मिक उन्मारद फैलाने का काम भी करते थै। दोनों संदिग्धों में से गिरफ्तार व्यक्ति अतहर परवेज सीआईएमआई के साथ पहले काम भी कर चुका है। दोनों के विदेशों से जुड़े कनेक्श न की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो दोनों संदिग्धों के तार कई देशों के साथ जुड़े हैं, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button